फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रश्नोत्तरी में इनायत-आयुषी की टीम रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में भारतीय संस्कृति निधि इंटक के मंडी चैप्टर की ओर से प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को देश की संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए जागरूक करना रहा। स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की इनायत और आयुषी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डीएवी नेरचौक के सक्षम और सौम्या, सरस्वती विद्या मंदिर की निहारिका और अनन्या के अतिरिक्त स्वामी विवेकानंद की ही प्रेषिता, आराध्या, वंशिका, हरप्रीत की टीम ने भी प्रतियोगिता के अंतिम राउंड तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की । प्रतियोगिता में 13 स्थानीय स्कूलों के 110 छात्रों ने भाग लिया। नगर निगम की उप महापौर माधुरी कपूर ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
भारतीय संस्कृति मंडी चैप्टर के संयोजक नरेश मल्होत्रा ने कहा कि हमें अपने प्राकृतिक साधनों के बचाव के बारे में जागृति पैदा करने और आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। समारोह में अनिल शर्मा, कर्नल केके मल्होत्रा, इंदु शर्मा, सोनिया बहल, हितेश वैद्य, महेश पुरी आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें