फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 14 Jan 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कार्यरत बीमा कर्मियों ने अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संगठन के आह्वान पर बीमा क्षेत्र में स्थानांतरण पॉलिसी लाने के खिलाफ भोजनावकाश के दौरान एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने बीमा प्रबंधन और मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र बीमा कर्मचारी संगठन के शाखा सचिव रूप लाल भारद्वाज ने बताया कि बीमा क्षेत्र में स्थानांतरण पॉलिसी लाने की कोशिश की जा रही है। हमारा वेतन पुनर्निरीक्षण पहली अगस्त 2012 से देय है और अभी तक लंबित पड़ा है, उसे नहीं दे रहे हैं। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संगठन ने वेतन पुनर्निरीक्षण का मांग पत्र तैयार करके दो अगस्त 2012 को बीमा प्रबंधन को सौंप दिया है, लेकिन सरकार व बीमा प्रबंधन बीमा ने वेतन पुनर्निरीक्षण को अभी तक लागू नहीं किया। आज भी एलआईसी का कुल बीमा व्यवसाय के 82 प्रतिशत पर कब्जा है।

एलआईसी की कुल परिसंपत्तियां 17 लाख 70 हजार करोड़ को पार कर चुकी है। रूप लाल भारद्वाज ने बताया कि यदि बीमा क्षेत्र में स्थानांतरण पॉलिसी लाने की कोशिश की तो हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर होशियार सिंह, रणजीत सिंह, सुनीता, नैना देवी, रीना, राज कुमारी, जसबीर कौर, सुशील, राहुल, मदन, शिव दत्त, पुन्नू राम, तिलकराज, सुरेंद्र सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें