फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाए सरकार

Thu, 14 Jan 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सरकार मानदेय बढ़ाए जिससे वह पूरी लग्न के साथ पंचायत के विकास कार्यों को करवा सकें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 15 जनवरी को मंडी में चार जिलों के प्रधानों, उपप्रधानों को शपथ दिलाने वाले हैं तथा इस दौरान मुख्यमंत्री प्रधानों का मानदेय 10 हजार और अन्य का सम्मानजनक मानदेय बढ़ाने की घोषणा भी करें। केंद्र ने जहां सांसदों के वेतन, भतों में बढ़ोतरी की वहीं प्रदेश सरकार ने विधायकों के वेतन और भत्तों में दोगुना इजाफा किया, लेकिन पंचायत प्रतिनिधयों को इससे दूर रखा है।

वर्तमान में प्रधान को 18 सौ रुपये मिलते हैं जो नाकाफी है। वर्तमान समय में जिस प्रकार सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम से काम करना शुरू किया है उससे प्रधानों को पूरा समय पंचायतों में ही देना पड़ रहा है। इसके अलावा जिला परिषद, बीडीसी, उपप्रधान और वार्ड मेंबर के मानदेय में सम्मानजनक इजाफा करें।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक इजाफा करने की मंडी के प्रधान, उपप्रधान शपथ समारोह में घोषणा करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें