सुंदरनगर (मंडी)। केंद्र सरकार की ओर से लागू किए जा रहे यूजीसी कानून के विरोध में सुंदरनगर की चांबी पंचायत में सामान्य वर्ग ने सोमवार को हल्ला बोला। राजपूत महासभा और सामान्य वर्ग संयुक्त मंच की बैठक में वक्ताओं ने इसे समाज के हितों के विरुद्ध बताते हुए विरोध तेज करने की घोषणा की।
प्रदर्शन के बाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजपूत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष केएस जम्वाल ने की। इस दौरान उप महासचिव हेम सिंह ठाकुर, नरोत्तम चंद ठाकुर, राजेंद्र सेन, हैरी राजपूत और घनश्याम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उर्वशी राणा ने यूजीसी के कथित कानून और सामान्य वर्ग के साथ हो रहे जातिगत भेदभाव के मुद्दे पर विस्तार से अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त समाजसेवी मोहनलाल गुप्ता, टेक सिंह राघवा, मुख्य संयोजक देवंती ठाकुर, जोगेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, मनीष शर्मा और जीतराम ठाकुर सहित कई वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में कानून का विरोध जताया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यूजीसी कानून के खिलाफ जारी संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 6 मार्च को सुंदरनगर में प्रस्तावित विरोध रैली को सफल बनाने के लिए महिला शक्ति, युवा वर्ग तथा स्कूल और उच्च विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।
बैठक में इकाई के प्रधान गुलाब सिंह ठाकुर, संरक्षक नीलम राणा, खुशाल राघवा, गंगा सिंह ठाकुर, जीत राम ठाकुर, महिला मंडल प्रधान मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद