फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी की प्रो. नितिका को भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार

विज्ञापन
प्रो. नितिका कौशल
विज्ञापन
मंडी। रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी उत्तराखंड से संबद्ध प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. नितिका कौशल को भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार- 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘मेडिकल शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान’ श्रेणी में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

यह सम्मान उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के उज्ज्वल भवन देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया। समारोह में उत्तराखंड सरकार के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबाेध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. नितिका कौशल जिला मंडी की बल्ह तहसील के रत्ती क्षेत्र की निवासी हैं। उनके पिता महेश कांत कौशल तथा माता तरुणा कौशल हैं। नितिका का विवाह देहरादून में हुआ है। प्रो. कौशल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए उपलब्धि के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें