फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पैलेस-दो में नई सड़क का विरोध, महापौर को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के तहत पैलेस दो में कैंची मोड़ से गदयाड़ा तक निकाली सड़क के बाद अब नए कार्य का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पुरानी सड़क की अनदेखी करने पर विरोध जताया और नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि पैलेस-दो के गांव जाजर में कैंची मोड़ से गदयाड़ा सड़क निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के नाम अपनी निजी भूमि दान की थी। विभाग ने लगभग आठ महीने पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया था। अब विधायक अनिल शर्मा के कहने पर विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी घरों के ऊपर पहाड़ी पर नई सड़क निर्माण के लिए निशान लगा रहे हैं।
लोगों ने दो बार उन्हें रोका भी और समस्याओं से अवगत करवाया। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आने वाली बरसात में काफी परेशानी होगी। अगर पहाड़ी पर विभाग ने नई सड़क का निर्माण किया तो सभी लोगों का जीवन, जमीन, घर, गोशाला खतरे में आ जाएंगे। राजीव कुमार, हेमराज, कृष्णा, मोदगिल, तारा देवी, परमा, रमेश, रवि सिंह, बबली का कहना है कि नई सड़क का निर्माण किया गया तो स्थानीय लोग आंदोलन करेंगे।उधर, पैलेस कॉलोनी-दो की पार्षद सुमन ठाकुर ने बताया कि जनहित के लिए कार्य जरूरी है लेकिन पहले जनता की राय लेना जरूरी है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एनके वर्मा ने बताया कि सड़क की ग्रिड को सही किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें