नेरचौक (मंडी)। बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कैहड़ के लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटरों पर कड़ा एतराज जताया।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से लगे पुराने बिजली मीटरों से उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही है। समय पर सभी बिजली बिल भी अदा कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
महिला ग्राम संगठन की प्रधान भावना वर्मा, मोना ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर परिवार सीमित आय पर निर्भर हैं और स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल बढ़ने का आर्थिक बोझ गरीब परिवारों के लिए सहन करना मुश्किल होगा। महिला ग्राम संगठन की प्रधान भावना वर्मा, मोना ठाकुर, निधि वर्मा, विमला, टिकावाती, मीरा देवी रक्षा देवी, मीरा, हंसा देवी, हेमलता आदि समस्त ग्राम वासियों ने एसडीएम बल्ह से मांग की है कि पंचायत कैहड़ में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। संवाद