फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षत्रिय एकादश, शिव शक्ति गुटकर के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नशा मुक्त अभियान क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को तृतीय पुलिस वाहिनी पंडोह मैदान में खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। क्षत्रिय एकादश और शिव शक्ति गुटकर की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। अब दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला पड्डल मैदान में खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला एसपी मंडी और क्षत्रिय एकादश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर क्षत्रिय एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसपी मंडी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। मनीष ने 56 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शिव शक्ति गुटकर और तृतीय पुलिस वाहिनी पंडोह के बीच खेला गया। टॉस जीतकर शिव शक्ति गुटकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाए। राघव धवन ने 30 गेंदों में छह चौकों की मदद से 49 रन बनाए। तृतीय पुलिस वाहिनी पंडोह की ओर से सचित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में पांच विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में तृतीय पुलिस वाहिनी पंडोह की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। कार्तिकेयन ने 44, अर्जुन ने 26 रन बनाए। शिव शक्ति गुटकर ने यह मुकाबला आठ रन से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें