सुंदरनगर में आयोजित रेडक्रॉस मेले में करवाईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
रस्साकशी में नवदुर्गा महिला मंडल छम्यार बना विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के जवाहर पार्क में आयोजित उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। चित्रकला स्पर्धा में समृद्धि ने प्रथम, रूपलाल ने द्वितीय और मेघा ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में मानसी ने पहला, अर्शिया ने दूसरा और जानवी ने तीसरा स्थान पाया। फैंसी ड्रेस में वेदिका प्रथम, काव्य द्वितीय और तक्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
बेबी शो में 1-2 आयु वर्ग के बच्चों में रीवा प्रथम, रुद्रांश द्वितीय और आधान्या तृतीय रहीं। 2-3 आयुवर्ग में वर्णव प्रथम, कायरा द्वितीय और अधृत्य तृतीय रहा। 3-5 में श्रेयांशी प्रथम, नमिषा द्वितीय और अदिति ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेले के दौरान महिलाओं के लिए आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में नवदुर्गा महिला मंडल छम्यार विजेता तथा केरन महिला मंडल उपविजेता रहा।
विजेता प्रतिभागियों को एसडीएम अमर नेगी ने पुरस्कृत किया। इधर, मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 30 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर तहसीलदार अंकित शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चमन सिंह, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद