फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्याध्यापक व प्रधानाचार्य की पदोन्नति लिस्ट जल्द हो जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने स्कूलों में खाली चल रहे मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य के लगभग 500 पदों को पदोन्नति के माध्यम से जल्द भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने नवंबर 2018 के बाद प्रधानाचार्य की कोई भी लिस्ट जारी नहीं की है। पदोन्नति लिस्ट जारी न होने से बहुत से अध्यापक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि पदोन्नति सूची जल्द जारी की जाए, ताकि पदोन्नति की आस में बैठे शिक्षकों को इसका लाभ मिल सके। संघ के अध्यक्ष तिलक नायक, राज्य के मुख्य संरक्षक अरुण गुलेरिया, जिला महासचिव जोध सिंह ठाकुर, जिला वित्त सचिव अजय सरोच और महिला विंग से ममता चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि जो प्लेसमेंट पर थे उनका नियमितीकरण हो चुका है, लेकिन 2016 के बाद के प्रधानाचार्यों का नियमितीकरण अभी तक नहीं हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अनुबंध पर लगे सभी कैटेगरी के शिक्षकों का कार्यकाल तीन वर्ष की जगह दो वर्ष करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अध्यापक संघ नई शिक्षा नीति का स्वागत करता है। संघ ने कला अध्यापक, शास्त्री व शारीरिक अध्यापकों की नई भर्तियां करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि आटीई 2009 के तहत 100 से कम छात्र संख्या वाले माध्यमिक विद्यालयों में कला अध्यापक, शारीरिक अध्यापक के पद खत्म कर दिए गए थे। अब नई शिक्षा नीति लागू होने से 100 छात्र संख्या वाली शर्त भी समाप्त हो गई है तथा ये सभी विषय अनिवार्य कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें