फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिमस स्कूल के होनहार किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला सिमस में बाल दिवस और वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि स्थानीय पाठशाला के मुख्याध्यापक शेर सिंह राणा ने किया। पाठशाला के वरिष्ठ अध्यापक विजय कुमार ने मुख्यातिथि अन्य उपस्थित अतिथियों और समस्त अभिभावकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

साथ ही स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी पेश की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें नृत्य, गीत और नाटक शामिल रहे। मुख्यातिथि शेर सिंह राणा ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की खुशियों और उनके उज्ज्वल भविष्य को समर्पित दिन है। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। पाठशाला के मेधावी विद्यार्थियों में अमन, अवनीत, मानवी, मुस्कान को शैक्षणिक, खेलकूद एवं सहगामी गतिविधियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें