धर्मपुर (मंडी)। देश और प्रदेश में चिट्टा और सिंथेटिक नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। नाहन मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है।
यदि इस पर कठोर कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में स्थिति भयावह हो सकती है। देश और प्रदेश सरकारों को इस दिशा में कड़े फैसले लेने होंगे, ताकि नशे के सौदागरों पर नकेल कसी जा सके। डॉ. दिनेश शर्मा मंडी जिले के धर्मपुर के रहने वाले हैं। वह चार वर्षों से नाहन मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि यदि समाज संगठित होकर आगे आए तो नशे के इस जाल को तोड़ा जा सकता है। संवाद