फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कून स्कूल में सम्मानित किए होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संधोल (मंडी)। राजकीय उच्च विद्यालय कून में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सेवानिवृत्त सहायक अभियंता डीआर भरमौरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्याध्यापक मनोज ठाकुर ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
सेवानिवृत्त कला अध्यापक मनजीत ठाकुर ने बच्चों को 12 हजार रुपये के ट्रैकशूट भेंट किए। ऋषभ भरमौरिया ने सभी विद्यार्थियों को स्मृतिचिह्न भेंट किए। बच्चों ने गीत, नृत्य तथा लघु नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निका राम, नंद लाल, नरेश कुमार, रीना देवी, रुमला देवी, बिमला देवी, एसएमसी प्रधान जीवन सिंह और हरपाल सिंह ने भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय संरक्षक करण गुलेरिया ने बाढ़ में बह गए विद्यालय के गेट को भी पुन स्थापित करवा दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें