फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नारा लेखन में प्रियंका, चित्रकला में अंशुल बने विजेता

सार

नेरचौक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूंदड़ु में आपदा प्रबंधन जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव के अभ्यास और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूंदड़ु में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य स्नेह लता ने की। विद्यार्थियों ने प्राकृतिक आपदा पर आधारित गतिविधियों जैसे भूकंप आने पर अपना बचाव कैसे करें, आदि का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर और शारीरिक शिक्षक ने विद्यार्थियों को भूकंप से पहले और भूकंप के दौरान तथा भूकंप के बाद कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिएं, के बारे में बताया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। नारा लेखन में प्रियंका प्रथम, साहिल वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
चित्रकला में अंशुल प्रथम, तन्वी द्वितीय रहे। प्रश्नोत्तरी में सरोजनी सदन प्रथम, गांधी सदन द्वितीय रहा। निबंध लेखन में ममता कुमारी पहले और राधिका दूसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें