फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रिया ने ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में जमाई धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में मंडी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारोत्तोलन में जोगिंद्रनगर वनमंडल की प्रिया ठाकुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। वाॅलीबाल में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की भी प्रिया ठाकुर सदस्य खिलाड़ी रहीं। इसी तरह बास्केटबाल, कबड्डी और वाॅलीबाल में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट वन विभाग की प्रतिष्ठित खेल मीट है। इसमें देशभर के राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और संस्थानों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश ने 10वां स्थान हासिल किया। इसमें मंडी जिले के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। मंडी की सान्या ने वाॅलीबाल में शानदार प्रदर्शन कर टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। कबड्डी में रजत पदक जीतने वाली टीम में शामिल एश्वर्या ने अपने खेल से प्रभावित किया। सुकेत वनमंडल के राजेश राणा ने बास्केटबाल में टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम योगदान दिया। जोगिंद्रनगर के अमन ठाकुर ने भी वाॅलीबाल टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
...
देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में मंडी वन वृत्त के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हिमाचल प्रदेश ने इस मीट में 10वां स्थान हासिल कर मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वासु डोगर, वन मंडलाधिकारी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें