फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निजी बस-ट्रक में जोरदार टक्कर, चालक समेत छह यात्री जख्मी

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में गुरूद्वारा के समीप बस व ट्रक में हुई टक्कर के बाद एकत्रित लोग। स्त्रोत- जागरूक 
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के गुरुद्वारे के समीप मंडी-पठानकोट हाईवे पर निजी बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ। घटना में बस चालक समेत छह यात्री जख्मी हो गए। हादसे के समय बस में 15 यात्री थे। टक्कर होने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान बस चालक अमित कुमार निवासी चंबा, किरण कुमारी निवासी पालमपुर ठाकुरद्वारा, जोगिंद्रनगर के हराबाग निवासी सोनी ठाकुर, मंडी शहर के पड्डल निवासी ललित कुमार, जोगिंद्रनगर की शालिनी और भराडू पंचायत की रेखा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे में जख्मी ठाकुरद्वारा निवासी किरण ने बताया कि वह पधर में अध्यापिका हैं और शनिवार को निजी बस से घर जा रही थीं। इस दौरान जोगिंद्रनगर पहुंचने से पहले हादसा हो गया। हराबाग निवासी सोनी ठाकुर ने बताया कि वह चौंतड़ा में अपनी बहन के घर जा रहे थे। चार किलोमीटर ही सफर किया था। इतने में हादसा हो गया।
घटना के बाद जोगिंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों पर साक्ष्य जुटाए। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें