मंडी के वल्लभ कालेज में अभाविप कार्यकर्ताओं का अनशन तुड़वाते प्राचार्य डा अशोक अवस्थी।
- फोटो : अमर उजाला
गोहर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बासा इकाई की ओर से मांगों को लेकर की गई 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल को शनिवार को प्राचार्य आईडी शर्मा ने हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर तोड़ा। एबीवीपी के कार्यकर्ता कालेज में उन्हें पेश आ रही समस्याओं के चलते भूख हड़ताल कर रहे थे।
एबीवीपी ने फीस वृद्धि कम करने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, एनसीसी को जल्द शुरू करने, सीयू के लिए स्थायी परिषद का निर्माण करने, रिक्त पड़े प्रवक्ताओं के पदों को भरने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार किया था। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बातचीत के लिए प्राचार्य आईडी शर्मा पहुंचे। उन्होंने एबीवीपी नेताओं से बात कर उनकी मांगें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया और जूस पिलाकर कार्यकर्ताओं की हड़ताल तुड़वाई। हड़ताल में बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं में इकाई अध्यक्ष कमल देव, कृष्ण कुमार, नरेश, भुमेश और चेतराम समेत अन्य छात्र शामिल थे।