फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप पर प्रधान और उपप्रधान सस्पेंड

Fri, 28 Mar 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बल्ह विकास खंड के तहत एक पंचायत प्रधान और उपप्रधान को पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताओं के चलते जिला पंचायत अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों ने एक-दूसरे पर विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। जांच के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत जिला पंचायत अधिकारी के पास की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को इसकी जांच के आदेश दिए थे। जांच पूरी होने के बाद अब जिला पंचायत अधिकारी ने उक्त प्रधान को सस्पेंड कर दिया है।



उधर, खंड विकास अधिकारी बल्ह शीला देवी ने बताया कि प्रधान और उपप्रधान दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों की आपस मे अनबन थी। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें