जिलास्तरीय बालीचौकी मेले के समापन पर आयोजित प्राइड ऑफ बालीचौकी नाटी में भाग लेतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बालीचौकी (मंडी)। जिलास्तरीय बालीचौकी मेले का शनिवार को विधिवत समापन एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने किया। मेला कमेटी ने गर्मजोशी के साथ मुख्यातिथि एसडीएम राघव शर्मा का स्वागत किया। राघव शर्मा ने कहा कि अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए मेले अहम होते हैं। जिला स्तरीय बालीचौकी मेले में प्राइड ऑफ बालीचौकी नाटी का आयोजन किया गया। इस नाटी में 460 महिलाओं ने भाग लिया।
जिलास्तरीय बालीचौकी मेले में पहली बार एक साथ सामूहिक नाटी का आयोजन किया गया। नाटी के माध्यम से महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस मौके पर अनिल कुमार तहसीलदार बालीचौकी, तपेंद्र कुमार चिनौरिया खंड विकास अधिकारी सराज, सराज युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बीर सिंह भारद्वाज, कांग्रेस पार्टी बंजार क्षेत्र के नेता डोला सिंह महंत, पूर्व जिला परिषद सदस्य झाबे राम चुंजबाला के वरिष्ठ देउलु हरी महंत, मेला कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, बालकृष्ण, चांदनी ठाकुर, आरुष ठाकुर, मनदीप आदि उपस्थित रहे।