फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरनाहुली मेले की तैयारियां शुरू

Thu, 06 Jun 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पवित्र स्थल पराशर में 14 जून से शुरू होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरनाहुली मेले के सफल आयोजन की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को अधिकारियों की डीआरडीए हॉल में बैठक हुई।
विज्ञापन


एसडीएम ओम कांत ठाकुर ने बताया कि 14 से 16 जून तक होने धार्मिक आस्था के प्रतीक सरनाहुली मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे। मेले के दौरान पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालयों आदि की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
एसडीएम ने बैठक में यातायात और पार्किंग की सुविधा में सुधार करने के लिए एचआरटीसी को बागी से पराशर झील तक विशेष बस या राइड विद प्राईड गाड़ी चलाने की संभावनाओं को तलाशने को कहा ताकि निजी गाडियों में आने वाले श्रद्धालुओं बागी में रोककर उन्हें बस या राइड विद प्राइड गाड़ी में झील तक पहुंचाया जा सके। इससे यातायात व्यवस्था को सुधारने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार मंडी नरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार कटौला धर्मेंद्र शर्मा जिला पर्यटन विकास अधिकारी मनोज कुमार, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पवन कुमार शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत राजेश कुमार, बीडीओ मंडी श्याम सिंह, आरएम एचआरटीसी नरेंद्र शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
दुकानों की जगह की नीलामी में कोई बढ़ोतरी नहीं
इस दौरान कमेटी ने निर्णय लिया कि मेले में लगने वाली दुकानों की जगह की नीलामी में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। दुकानों की नीलामी पिछले साल की दर पर ही होगी। मेले में स्थानीय महिला मंडलों और युवक मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला भाषा विभाग द्वारा मेले में कार्यक्रम देने के लिए बेहतरीन सांस्कृतिक दल भेजा जाएगा। मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें