फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहली और दूसरी कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के खंड शिक्षा मुख्यालयों में शुरू होगा शिक्षकों का प्रशिक्षण
विज्ञापन


14, 15 और 17, 18 मई को पहले और दूसरे चरणों में पूरा होगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के बाद शिक्षा विभाग शिक्षकों की मॉनिटरिंग भी करेगा

स्कूल स्तर पर अंग्रेजी में पढ़ाई करवाने की समस्याओं का भी होगा समधान

त्रिपुरारी सांख्यान

मंडी। जिला मंडी के प्राथमिक स्कूलों में पहली और दूसरी कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाने के लिए तैयारी चल रही है। इसके लिए जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सभी खंड शिक्षा विभाग के मुख्यालयों में शुरू हो रहा है।
जिला में प्राइमरी स्तर पर शिक्षा खंडों की संख्या 50 है। इसमें शिक्षकों को पहली और दूसरी कक्षा में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण दो चरण में करवाया जा रहा है। इसमें जिलाभर के जेबीटी शिक्षकों को शामिल किया जाएगा और उन्हें अंग्रेजी में पढ़ाई करवाने के लिए दक्ष किया जाएगा, ताकि उन्हें अंग्रेजी में पढ़ाई करवाने के लिए कोई भी परेशानी न हो। इसके लिए यह प्रशिक्षण 14, 15 और 17, 18 मई को पहले और दूसरे चरणों में पूरा होगा। इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं, शिक्षकों को अंग्रेजी में पढ़ाने और छात्र-छात्राओं से अंग्रेजी में बातचीत करने का कौशल प्रदान किया जाएगा। अंग्रेजी में पढ़ाने की क्षमता को उजागर किया जाएगा और प्रशिक्षण के बाद शिक्षा विभाग शिक्षकों की मॉनिटरिंग भी करेगा, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि उन्हें प्रशिक्षण का कितना लाभ हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाने का निर्णय लिया गया है, ताकि हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी विद्यार्थियों को पढ़ाई में दक्ष बनाया जा सके। जिला मंडी की बात करें तो प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 50 शिक्षा खंड हैं। इनमें 1693 प्राथमिक स्कूल हैं। जहां से हजारों छात्र-छात्राएं पहली और दूसरी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं।

अंग्रेजी पढ़ाने के लिए यह गुण जरूरी
एक भाषा को पढ़ाने के लिए उस भाषा पर पकड़ बहुत जरूरी है। अगर शिक्षक स्वयं प्रशिक्षित होगा तभी वे बेहतर ढंग से छात्र-छात्राओं को भी अंग्रेजी का बेहतर ज्ञान दे सकता है। अंग्रेजी बोलते समय शिक्षकों में आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण करने की क्षमता होनी चाहिए। उनमें बेहतरीन संचार कौशल, एक बेहतरीन पाठ योजना पेश करने का भी आत्मविश्वास होना जरूरी हाेता है।
विज्ञापन

बॉक्स
जिला के सभी शिक्षा खंडों में मुख्यालयों में विशेषज्ञ व्यक्तियों की ओर से जेबीटी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला में 14, 15 और 17, 18 मई को पहले और दूसरे चरणों में पूरा होगा।
-नरेश, उप प्राचार्य, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें