फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए 15 मई को चलेगा विशेष अभियान : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के लिए स्थानीय लोगों को जोड़कर कमेटियों का किया गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। स्वच्छता और वोटर जागरूकता के लिए सदर मंडी विधानसभा के तहत आने वाले नगर निगम एरिया और ग्राम पंचायतों में 15 मई को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने दी। कहा कि अभियान की सफलता के लिए स्थानीय लोगों को जोड़कर कमेटियों का गठन किया गया है जो 15 मई को निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव में सदर विधानसभा से अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता के लिए श्रमदान जरूरी और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी थीम को लेकर यह विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के दिन 15 मई को कमेटियों में शामिल लोग निर्धारित स्थलों पर सुबह ठीक 7 बजे एकत्रित होकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ करेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि 15 मई को वह इस स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने। लोगों की सक्रिय सहभागिता से यह अभियान सफल हो पाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम आयुक्त और खंड विकास अधिकारी को इस संबंध में जरूरी आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें