बलद्वाड़ा कॉलेज में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत संगठन
बलद्वाड़ा (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बलद्वाड़ा इकाई ने मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता करवाई। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना एवं छात्राओं की कला प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
इकाई मंत्री रोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 11 समूहों ने भाग लिया। इसमें पहले स्थान पर प्रंजलि और कोमल रहीं। इशिका एवं तन्वी द्वितीय, मुस्कान एवं कामना ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर गुरप्रीत, कमल, प्रवीन, सियोंग, सारिका आदि उपस्थित रहे। संवाद