थुनाग (मंडी)। दशहरा के उपलक्ष्य पर राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू की एनएसएस इकाई ने ऑनलाइन पोस्टर, स्लोगन, छायाचित्र और चलचित्र स्पर्धा का आयोजन किया। इसमें राजकीय फार्मेसी कॉलेज सराज की छात्रा निकिता ने पोस्टर और स्लोगन स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज की ही छात्रा प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया। छायाचित्रण स्पर्धा में सराज कॉलेज के छात्र सामिन अली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी स्पर्धा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू, सहायक आचार्य डॉ. जावेद सहित अन्य स्टाफ ने विजेता छात्र और छात्राओं को बधाई दी। संवाद