मंडी। पुलिस थाना सदर के तहत एक व्यक्ति से अवैध शराब की 384 बोतलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम 27 अक्तूबर को जब बस स्टैंड मंडी में गश्त कर रही थी तो एक व्यक्ति के कब्जे से 384 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद कीं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। कहा कि जांच की जा रही है। संवाद