फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुराना बाजार में पोस्ट आफिस बंद, लोग खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के पुराना बाजार स्थित 1950 में खुला डाकघर बंद हो गया है। इससे शहर वासियों में रोष है। सोमवार को जैसे ही लोगों ने डाकघर के शटर पर डाकखाना बंद होने की सूचना पढ़ी तो महिलाओं और पुरुषों ने सड़क पर उतर कर नारेबाजी की। इंद्रा शर्मा, उर्मिला गुप्ता, गायत्री शर्मा, बबली गौतम, निशा शर्मा, अंजू सोनी, ललिता शर्मा ने बताया कि शनिवार तक यह डाकघर सुचारु रूप से संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

इन महिलाओं का कहना है कि यह डाकघर 1950 में खुला था। इसे चुपचाप डाक विभाग ने बंद कर दिया। अब लोगों को लेनदेन के लिए बीबीएमबी काॅलोनी या मुख्य डाकघर सुंदरनगर जाना पड़ेगा। विभाग का तर्क है कि उक्त शाखा में काम न होने की वजह से यह शाखा बंद कर दी है।
लोगों का कहना है कि इस डाकघर के बंद होने से अब हर लेनदेन करने के लिए काॅलोनी या भोजपुर जाना पड़ेगा। इस बारे पुराने बाजार के डाकघर के सब पोस्टमास्टर परमवीर पठानिया ने बताया कि उन्हें विभाग की तरफ से इस डाकघर को काॅलोनी स्थित बड़े डाकघर में शिफ्ट करने के आदेश हुए थे। अब सभी लेनदेन यही से होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें