फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ईओ को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नोटिस

सार

सुंदरनगर नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने डंपिंग साइट पर नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किया है। निरीक्षण में कचरा प्रबंधन में गंभीर खामियां पाई गईं। जवाब न मिलने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी। नगर परिषद सुंदरनगर के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। चांदपुर स्थित डंपिंग साइट में जल, पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रावधानों की पालना न करने पर बोर्ड की ओर से यह कार्रवाई की गई है। नोटिस में नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने 20 सितंबर को चांदपुर स्थित डंपिंग साइट में ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर बड़े पैमाने पर नियमों का उल्लंघन पाया गया। बोर्ड की टीम ने भारी मात्रा में मिश्रित अपशिष्ट पड़ा हुआ पाया। अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। दैनिक अपशिष्ट प्रसंस्करण के लिए स्थापित संयंत्र और मशीनरी निष्क्रिय पाई गई। इस कारण वहां रोजाना पहुंच रहे कूड़े कचरे में वृद्धि हो रही है।

इसके अलावा स्थल पर लीचेट संग्रहण टैंक और उपचार सुविधा न होने से लीचेट पूरे परिसर में फैला हुआ पाया गया। इससे आसपास के जल निकायों के जल की गुणवत्ता दूषित हो सकती है। साइट परिसर में पशु (सुअर) और अन्य जानवर देखे गए। संयंत्र के आसपास दुर्गंध को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं पाई गई।
विज्ञापन

....
निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों के निवारण के लिए की गई कार्रवाई रिपोर्ट सहित नोटिस का जवाब एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना होगा। उत्तर न मिलने तथा यह संतोषजनक न होने की स्थिति में अधिनियमों के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-विनय कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, एचपीएसपीसीबी क्षेत्रीय कार्यालय मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें