फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सेरी बंगलो स्कूल में मनाया एनएसएस स्थापना दिवस

सार

करसोग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में समाज सेवा और अनुशासन का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सराहन किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने स्वयंसेवियों व विद्यार्थियों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में समाज सेवा की भावना को विकसित करती है।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों में अनुशासन और सामाजिक जागरूकता विकसित होती है। उन्होंने शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप समर्पित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयं सेवियों की ओर से राष्ट्र ध्वज को सलामी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य डोलमा शर्मा सहित विद्यालय और अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें