फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को रवाना कर दी जाएंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
मंडी वल्लभ कॉलेज में मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए रिहर्सल में भाग लेते कर्मच? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। लोकसभा उपचुनाव के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल मंगलवार को वल्लभ कॉलेज में हुई। इसमें करीब 800 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी रितिका जिंदल ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से निर्वाचन कार्य संपन्न करवाने के लिए अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन तय बनाने को कहा। इसके अलावा कोविड नियमों के पालन पर भी जोर दिया।
उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों की तीसरी और अंतिम रिहर्सल 27 अक्तूबर को होगी। 28 अक्तूबर की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी।
इस दौरान कानूनगो (निर्वाचन) नवीन ठाकुर ने उपस्थित पीठासीन, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को चुनावी कामकाज की बारीकियां समझाईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें