फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर बीडीसी में सियासी गणित फंसा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस 8 और भाजपा 12 समर्थित सदस्यों का कर रही दावा, बहुमत के आंकड़े पर दोनों की नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पंचायत समिति सुंदरनगर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक खींचतान के बीच शुक्रवार को प्रस्तावित चुनाव नहीं हो सका। 16 सदस्यीय पंचायत समिति में चुनाव के लिए निर्धारित कोरम पूरा नहीं हो पाया। बैठक में आवश्यक 11 सदस्यों की उपस्थिति होनी थी, लेकिन एक भी बीडीसी सदस्य के नहीं पहुंचने से चुनाव प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।
राजनीतिक हलकों में इसे संख्या बल को लेकर दोनों प्रमुख दलों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। सुंदरनगर बीडीसी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद हासिल करने के लिए नौ सदस्यों का समर्थन जरूरी है। कांग्रेस जहां अपने पक्ष में आठ निर्वाचित सदस्यों के साथ एक अन्य सदस्य के समर्थन का दावा कर रही है, वहीं भाजपा 12 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद दोनों दलों ने अपने समर्थित सदस्यों को बैठक में नहीं भेजा, जिसके चलते चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस समर्थित आठ बीडीसी सदस्य हैं और एक अन्य सदस्य भी उनके साथ है। उन्होंने दावा किया कि अगली बैठक में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने दावा किया कि पार्टी के 12 बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य बैठकों में व्यस्तता के कारण सदस्य और पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए। विश्वास जताया कि पंचायत समिति सुंदरनगर में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव नहीं कराया जा सका। नियमानुसार अब पुनः बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें