क्षेत्र की पंचायत मशोग के खमारला में एक दो साल के बच्चे में पोलिया के लक्ष्ण(एक्यूट फ्लैसीड पैरालिसिस एएफपी) पाया गया है। यह मामला आईजीएमसी शिमला में ट्रेस हुआ है। सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही शुक्रवार को करसोग स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें गांव में जांच के लिए जुट गई हैं। बच्चे में पोलियों के लक्षण न हो इसके लिए विभाग ने टेस्ट के लिए बच्चे के मल के नमूने लेकर पोलियो टेस्ट लैब कसौली में भी भेजे हैं।
वहीं, करसोग स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध गांव के आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब एक दर्जन गांवों में 0 से पांच साल तक के बच्चों को दोबारा से एहतियात के तौर पर विभाग की पांच टीमें पोलियो की दवाई पिलाने में भी जुट गई हैं।
उधर, पंचायत कलाशन की प्रधान पार्वती व बार्ड सदस्य बिमला ने बताया कि इस तरह का एक और मामला इस गांव में है, जिसका इलाज पीजीआई से चल रहा है।