फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मल्टी टास्क वर्करों के लिए नीति और पदोन्नति के उठाए मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के पधर में इंटक यूनियन की बैठक में की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। पधर में शनिवार को ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी एवं जलशक्ति विभाग बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्कर इंटक यूनियन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में कार्यरत मजदूरों और मल्टी टास्क वर्करों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए खीमी राम चौहान ने कहा कि जलशक्ति विभाग में कार्यरत हेल्पर और मजदूरों को पदोन्नति के उचित अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि आईपीएच विभाग के कर्मियों को इंस्पेक्टर पद के लिए कम से कम छह माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाना आवश्यक है, जिससे कार्य की गुणवत्ता और दक्षता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभागों में तैनात मल्टी टास्क मजदूरों को केवल उनकी नियुक्ति स्थल पर ही ड्यूटी दी जानी चाहिए। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी अपनी मनमर्जी से तैनाती करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में मंडी जिला इंटक के अध्यक्ष वाई.पी. कपूर, बिलासपुर जिला इंटक के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव प्रेमलाल भाटिया, धर्म सिंह सहगल, रमेश कुमार और हितेंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें