फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : पुरुषों को 5:30 मिनट में पूरी करनी होगी 1500 मीटर दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ का समय 3:45 मिनट निर्धारित
विज्ञापन

ऊंची और लंबी कूद में मिलेंगे तीन-तीन प्रयास, भर्ती के प्रबंध पुख्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को चार इवेंट में अपनी शारीरिक क्षमता साबित करनी होगी। इसमें लंबी दौड़, 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद शामिल हैं। सभी इवेंट के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं।
पंडोह में आज से शुरू हो रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 1500 मीटर की दौड़ पांच मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ का समय तीन मिनट 45 सेकेंड निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में पुरुष अभ्यर्थियों को 14 सेकेंड और महिला अभ्यर्थियों को 17 सेकेंड के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी। निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाने पर अभ्यर्थी को दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ऊंची और लंबी कूद के लिए अभ्यर्थियों को अलग अलग मानकों की बाधा पूरी करनी होगी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यातायात व्यवस्था सहित अन्य प्रबंध पूरे कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें