फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झीड़ी में रेव पार्टी में पुलिस की रेड

Sun, 12 Jun 2016 06:54 PM IST
police rade in rabe party
विज्ञापन
झीड़ी के पास रेव पार्टी की सूचना पर कार्रवाई करती पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। जिला मंडी और कुल्लू की सीमा पर झीड़ी में शनिवार शाम को प्रशासन और पुलिस की अनुमति के बिना कथित रेव पार्टी आयोजित करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेव पार्टी को बंद करवाया। इस पार्टी में बाहरी राज्यों के करीब दो सौ से अधिक पर्यटक शामिल थे। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को झीड़ी के पास एक होटल में रात के समय रेव पार्टी आयोजित करने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच पार्टी को बंद करवाया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन की अगुवाई में औट थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आयोजकों से पार्टी आयोजित करने के बारे में अनुमति दिखाने को कहा। लेकिन आयोजक किसी प्रकार की अनुमति नहीं दिखा पाए। जिस पर पुलिस ने पार्टी बंद करवा दी। हालांकि, छानबीन में पुलिस को मौके से किसी प्रकार का मादक पदार्थ नहीं मिला है।


पुलिस के अनुसार आयोजक पहले रेव पार्टी कसोल और मणिकर्ण में आयोजित करने के लिए जिला कुल्लू से अनुमति ले रहे थे। लेकिन पुलिस ने पार्टी आयोजित करने की परमिशन देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने इस पार्टी को झीड़ी में शिफ्ट किया। इसके लिए प्रशासन और पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली थी। शनिवार शाम को पार्टी के लिए बाहरी राज्यों से करीब दो सौ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके थे। पार्टी शुरू होने से पहले ही पुलिस ने दबिश देकर पार्टी बंद करवाई। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि झीड़ी में रेव पार्टी की सूचना पर एएसपी अर्जित सेन व औट थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। वहां बाहरी राज्यों के पर्यटक एकत्रित हुए थे। अनुमति न होने पर पार्टी को बंद करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें