फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के बाहर पुलिस गश्त बढ़ाई, आरोपियों से मिली जमानत

Mon, 02 Sep 2024 08:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन ने बैठक कर बनाई रणनीति, सुरक्षा घेरा होगा और मजबूत
विज्ञापन

एक आरोपी अभी भी फरार, पुलिस कर रही तलाश, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टरों से हाथापाई मामले में पुलिस के साथ कॉलेज प्रबंधन सतर्क हो गया है। पुलिस ने कॉलेज के आसपास गश्त बढ़ा दी है, जबकि कॉलेज प्रबंधन ने गेट पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ अन्य चीजों पर मंथन किया है, जबकि छह आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। एक फरार आरोपी की तलाश चल रही है।
इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में रह रहे देशभर के प्रशिक्षुओं के अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। परिजन अपने कलेजे के टुकड़ों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। इस घटना को ध्यान में रखते हुए सोमवार को मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा से जुड़ी कमेटी की अहम बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि गेट पर और सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसी के साथ सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा परिसर में अन्य चीजों पर भी फोकस करते हुए सुरक्षा घेरा मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी जन्मदिन की पार्टी में नशे के सेवन करने के बाद मात्र घूमने के उद्देश्य नेरचौक मेडिकल कॉलेज परिसर में गए थे। इस बीच वे आवासीय परिसर में चले गए। गाड़ी में म्यूजिक की आवाज अधिक जोर से बजने पर प्रशिक्षु डॉक्टरों ने इन्हें रोक दिया। इस पर वे उलझ गए। प्रशिक्षु डॉक्टर सुरक्षा कर्मियों से गाड़ी सवारों की पहचान चाहते थे। इसी दौरान बहसबाजी के दौरान एक प्रशिक्षु डॉक्टर गाड़ी को रोकते हुए चोटिल हो गया। इस मामले में बाद में आया आरोपी फरार होने में सफल हुआ है। क्योंकि वह गाड़ी में नहीं था।
उधर, नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डीके वर्मा ने बताया कि पुलिस इस घटना में अपना काम कर रही है। कॉलेज प्रबंधन सुरक्षा को और पुख्ता करने में जुटा हुआ है। इसके लिए सोमवार को कमेटी की बैठक हुई है। वहीं, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि नियमानुसार जांच जारी है। पुलिस ने गश्त जरूर बढ़ाई है।
विज्ञापन

बॉक्स
गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया जाए केस : कौंडल
जन समाधान के संचालक और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बीआर कौंडल ने इस पूरे प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने हैरानी जताई है कि शरारती तत्वों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। अस्पताल क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने केस को जमानती धाराओं में दर्ज करने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें