फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवानों ने खड्ड में डूबते प्रवासी मजदूर को बचाया

Thu, 01 Sep 2016 06:58 PM IST
मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर अस्पताल में सोन खड्ड में डूबने से बचाए युवक के साथ पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय के तहत ओल्ड धर्मपुर में पुलिस जवानों ने दिलेरी दिखा कर खड्ड में डूब रहे एक प्रवासी मजदूर को बचाया। रेस्क्यू करते वक्त दोनों पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार निवासी यूपी शीतला माता मंदिर के समीप घूम रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसलने से वह खड्ड में गिर गया। खड्ड में तंग पत्थरों के बीच में उसका पैर फंस गया। जिस कारण वह बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में मौके पर कई लोग एकत्र हो गए। लेकिन, किसी ने वीरेंद्र को बचाने के लिए खड्ड में कूदने की हिम्मत नहीं की। तभी पुलिस थाना धर्मपुर में कार्यरत मुख्य आरक्षी संदीप कुमार और आरक्षी मान सिंह वहां पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की भीड़ देखी और वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस के इन दोनों जवानों से अपनी जान की परवाह न करते हुए मजदूर को बचाया। वीरेंद्र को बचाते वक्त दोनों पुलिस जवान स्वयं जख्मी हो गए। पुलिस जवानों की बहादुरी के लिए जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार, बीडीसी पाल सिंह, स्थानीय पंचायत प्रधान ठाकर दास, उपप्रधान राकेश, वार्ड मेंबर दलीप सिंह, युवा विकास मंच के प्रधान जोगिंद्र, सचिव विजय सकलानी, कोषाध्यक्ष रवि मंडयाल, गायत्री दत्त, सनी ठाकुर, समाजसेवी सुशील शर्मा, विजय ठाकुर, भवानी दत्त मंडयाल आदि ने सरकार से इन्हें सम्मानित करने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें