फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर मंडी-कांगड़ा सीमा पर पुलिस अलर्ट

Thu, 15 Aug 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने मंडी-कांगड़ा सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तलाशी के लिए टीमें तैनात की गई हैं और होटल व ढाबों में छापामारी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर पुलिस थाना के कार्यकारी प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें हाईवे और आस-पास के क्षेत्रों में 24 घंटे पेट्रोलिंग कर रही हैं। पुलिस चौकी चौंतड़ा के प्रभारी अजय कुमार ने घट्टा तक पेट्रोलिंग व्यवस्था का जायजा लिया। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जा रही है।
इसी दौरान, रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई। शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने शहर में तिरंगा रैली निकाली और पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस स्वयं सेवियों द्वारा परेड की रिहर्सल भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें