फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कवियों ने कविताएं सुनाकर रोशन की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी ने वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता शास्त्रीय संगीतकार एवं कलाकार प्रो. शुक्ला शर्मा ने की। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि कार्यक्रम में 32 कवियों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। गंगा राम राजी ने आलोक नाथ की कविता मेरी जवानी के दिन का पाठ किया।
विज्ञापन

मुरारी शर्मा ने वसंत को तो आना है, शीर्षक कविता सुनाकर एक सुंदर संदेश दिया जबकि रता लाल शर्मा ने हंसी के फव्वारे हास्यप्रद चुटकुले सुनाकर सबका मनोरंजन किया। निर्मला चंदेल ने महाकुंभ तीर्थों के राजा प्रयाग राज गंगा जमुना से नहीं जलेंगे अधिकार पर कविता पढ़ी, जबकि विनोद गुलेरिया ने गल सुणी जा मेरी गल सुनाई जा मिंजो बड़ी याद आउंदी बापू तेरे घरा दी मंडयाली कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया।
कृष्णा ठाकुर ने ये क्या हो रहा है बढ़ते नशे के प्रभाव की चिंता व्यक्त की तथा युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। आरके गुप्ता ने आग कविता नामक सुंदर पहाड़ी कविता सुनाई। इसके अतिरिक्त दक्षा शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, कृष्ण चंद महादेविया, रतन लाल शर्मा, रूपेश्वरी शर्मा, हरपिंदर कौर इत्यादि ने भी कविताएं सुनाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें