मंडी पीओ सेल के जवान हिसार से पकड़े गए उद्घोषित अपराधी के साथ । संवाद
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस की पीओ सेल टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बल्ह थाना में दुर्घटना का मामला दर्ज था। अपराधी नरेंद्र निवासी मकान नंबर 27/1, तहसील एवं जिला हिसार पर आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत वर्ष 2010 में बल्ह थाना में मामला दर्ज था। मामला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-3 मंडी के न्यायालय में विचाराधीन था।
आरोपी लगातार पेशी से गैर हाजिर रहता था। 2016 में न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पीओ सेल टीम मंडी में एचएचसी मोहिंद्र सैणी, कांस्टेबल दिनेश चौधरी और कांस्टेबल विवेक भंगालिया शामिल थे। पीओ सेल टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को बल्ह पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। संवाद