सरकाघाट में चाहत फिल्म की शूटिंग के लिए साइट चिन्हित करते फिल्म के डायरेक्टर।
- फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। बॉलीवुड फिल्म ‘चाहत’ की टीम शूटिंग मंडी और सरकाघाट की जाएगी। टीम ने विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। डायरेक्टर देव शर्मा ने बताया कि जल्द ही शूटिंग शुरू की जाएगी। फिल्म में राजस्थान की जागृति मुख्य भूमिका में नजर आएगी।
फिल्म में बैजनाथ के तीन कलाकार मशहूर गायक संजीव दीक्षित, तिलक राज और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उपनिदेशक पद पर तैनात गुरमीत सिंह बेदी कार्य कर रहे हैं। सरकाघाट की गरिमा ठाकुर और बिलासपुर की बिनाका ठाकुर भी फिल्म में काम कर रहे हैं। शिमला से विक्रम मेहता भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। डायरेक्टर देव शर्मा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कांगड़ा, धर्मशाला, बैजनाथ, मंडी, ऊना, हमीरपुर में भी की जाएगी। सोलन में शूटिंग हो चुकी है। संवाद