फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का स्वच्छ भारत मिशन करेंगे साकार : नड्डा

Sun, 16 Oct 2016 06:12 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंडी के सेरी मंच और इंदिरा मार्केट में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


सफाई अभियान के बाद पत्रकारों से बातचीत कर जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत के रूप में संकल्प लिया है, उसे साकार किया जाएगा। जिस स्थान पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होता है, भाजपा वहां पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियानों का आयोजन करती है। इसके अलावा उन्होंने ब्यास नदी के किनारे मनाली से मंडी तक बनी डंपिंग साइटों को लेकर भी कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि ब्यास के किनारे अगर कोई डंपिंग साइटें हैं तो उन्हें वहां से शिफ्ट करने के लिए प्रदेश सरकार से बात की जाएगी।

इस सफाई अभियान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद राम स्वरूप शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र के पालक एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह, प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल, विनोद ठाकुर, प्रवीण शर्मा, पायल वैद्य, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री लाल सिंह देशबंधु, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान, महामंत्री रजत ठाकुर, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह, टेक सिंह, पाल वर्मा, कमल कांत, सीमा ठाकुर, राकेश वालिया, सुरेश कटारिया, प्रशांत शर्मा, सुमन ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें