फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने जोगिंद्रनगर में जलाया केंद्र सरकार का पुतला

Thu, 03 Nov 2016 10:23 PM IST
मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में केंद्र सरकार का पुतला जलाते युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)।  ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरुशरण परमार की अध्यक्षता में शहर के रेलवे चौक पर मोदी सरकार की ओर से पुलिस बल का दुरुपयोग करने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला जलाया। जिसमें युवा कांग्रेस सहित जोगिंद्रनगर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसियों और पूर्व सैनिक लीग का भी भरपूर सहयोग मिला।
विज्ञापन

गुरुशरण परमार ने कहा कि दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार ने भारतीय लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। पूर्व सैनिकों से वन रैंक वन पेंशन का वायदा कर केंद्र में काबिज हुई मोदी सरकार आज यह वायदा भूल चुकी है।

सूबेदार राम किशोर ग्रेवाल (सेवानिवृत्त) को आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठाना पड़ा। आजाद हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी पूर्व सैनिक की आत्महत्या जैसी स्थिति में सरकार की ओर से सांत्वना के बजाए आश्रित परिजनों को जेल में बंद किया गया और उनके साथ अनुचित व्यवहार कर मारपीट की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को तीन घंटे में दो बार गिरफ्तार किया। प्रदर्शन को युवा कांग्रेस प्रभारी जोगिंद्रनगर अनिल शर्मा, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल जीआर साही और डा. राकेश धरवाल ने भी संबोधित किया। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। जिसमें नगर केंद्रीय युवा कांग्रेस के सदस्य डा. राकेश धरवाल, पंचायत पार्षद रमन बहल, रोपा पधर पंचायत प्रधान राकेश कुमार, आरठी पंचायत प्रधान मंगत राम, दारट-बगला पंचायत के उपप्रधान जगदीश सोनी, पूर्व उपप्रधान अतुल कुमार, रोपडी कलैहडू के पूर्व प्रधान सुनील कुमार, पूर्व सैनिक तारा चंद, सोशल मीडिया अध्यक्ष ओम-प्रकाश, एनएसयूआई अध्यक्ष उमेश ठाकुर, मनमीत राठौर, सुदर्शन चौहान, अजय बाबा, बबल राठौर, नारायण वालिया, कैप्टन रसील चंद, भीम सिंह, नरेश कुमार, पंकज, सुनील, अरुण, चंद्र पाल, अमर सिंह, अमर गोस्वामी, विवेश कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें