फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जूनियर, सब जूनियर टीम के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के राजगढ़ और शिमला के जुब्बल में होंगी कबड्डी की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की जूनियर और सब जूनियर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं मंडी जिले के राजगढ़ और शिमला जिले के जुब्बल में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए मंडी जिले की टीमों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
रविवार को टीम का चयन करने के लिए पड्डल मैदान में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमं जिलेभर के 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंडी जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल ठाकुर ने बताया कि सब जूनियर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 नवंबर से शिमला जिले के जुब्बल में होंगी। जूनियर वर्ग की मंडी जिले के राजगढ़ में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ट्रायल के आधार पर पुरुष और महिला वर्ग की टीमों का चयन किया जाएगा। कहा कि ट्रायल 26 अक्तूबर को आयोजित किए गए थे लेकिन बहुत से खिलाड़ी अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल होने गए थे, जिस कारण वे ट्रायल में शामिल नहीं हो पाए। इसलिए दोबारा से ट्रायल रखे गए थे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया है। इस मौके पर मंडी जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन टेक चंद शर्मा और सचिव नेत्र सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें