एंजेलिना ने अंडर-15 प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
युवराज ने अंडर-13 स्पर्धा में हासिल किया कांस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शिमला में पांच से नौ अगस्त तक आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पड्डल कोचिंग सेंटर के दो प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में एंजेलिना ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, अंडर-13 वर्ग में युवराज ने कांस्य पदक जीता।
खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके कोच एवं सेवानिवृत्त भारतीय खेल प्राधिकरण कोच यतीश के मार्गदर्शन को दिया गया है। कोच यतीश शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन के दम पर खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
पांच साल बाद हाकी प्रशिक्षक
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी को पांच साल बाद हाकी का कोच मिला है। खेल छात्रावास से हाॅकी प्रशिक्षक आशीष सेन ने मंडी में कार्यभार संभाल लिया है। मंडी निवासी आशीष ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं। उनके कार्यभार संभालने से मंडी में भी अब प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।