मंडी। बल्हघाटी के टांवा में अंडर-14 छात्रा वर्ग के कोचिंग कैंप में वीरवार को शारीरिक शिक्षकों ने वाॅलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन समेत अन्य खेलों की बारीकियां खिलाड़ियों को सिखाईं। जिला खेल प्रभारी श्याम लाल नायक ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले छात्रा खिलाड़ी खूब मेहनत कर रही हैं।
चयनित खिलाड़ी जुब्बल में 26 से 28 अक्तूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी तरह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में अंडर-14 छात्र वर्ग के कोचिंग कैंप में भी खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। हाॅकी खिलाड़ियों के लिए सुबह और शाम के सत्र में पड्डल में अभ्यास करवाया गया। संवाद