क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया, रणताज राणा बने अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। मोटे अनाज और हल्दी के क्लस्टर तैयार करने ने लिए सज्याओपिपलू में योजना तैयार की गई है। इसके लिए धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा का क्षेत्रीय सम्मेलन सज्याओपिपलू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूप चंद, सूरत सिंह और प्रेम सिंह ने की।
सचिव भूपेंद्र सिंह ने पिछले एक साल की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि इस ब्लाॅक स्तरीय सहकारी सभा को विस्तारित करने के उद्देश्य से पांच क्षेत्रीय कमेटियां गठित की जाएंगी। इनके तहत सज्याओपिपलू, टिहरा, संधोल, धर्मपुर और बरोटी-मंडप में इस माह के अंत तक सम्मेलन किए जाएंगे। इसके तहत 22 को टिहरा, 23 को धर्मपुर, 27 को संधोल और 29 को बरोटी में सम्मेलन रखे गए हैं और 10 अप्रैल को सभा का जनरल हाउस आयोजित किया जाएगा। बता दें कि सभा ने बीते वर्ष किसानों को बीज, खाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ मोटे अनाज, हल्दी पाउडर बनाने, कोदरे के लड्डू और चाय बनाने के अलावा महिलाओं को अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया है। सम्मेलन में सजाओ, जोढन, पिपली, डरवाड़, घरवासड़ा, सधोट, लौंगनी, सरी ग्राम बिंगा ग्राम पंचायतों के शेयर होल्डरों ने भाग लिया और क्षेत्रीय कमेटी का गठन भी किया। इसमें रणताज राणा को अध्यक्ष, रूप चंद गुलेरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमा देवी को उपाध्यक्ष, हरिचंद को महासचिव, कंचना देवी को सचिव और प्रेम सिंह को सहसचिव, नानक चंद को कोषाध्यक्ष सुरेश वर्मा, सुरेश पठानिया, पृथी पाल को कोर ग्रुप सदस्य चुना गया और 45 सदस्यों की कमेटी बनाई गई।