फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ह के खयूरी में महिला पर सुअर ने किया हमला

विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सुअर के हमले से घायल महिला का उपचार करती नर्स। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के खयूरी गांव की महिला को सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खयूरी निवासी जेबीटी शिक्षिका गीता देवी घर के पास ही खड़ी थी।
विज्ञापन

अचानक उस पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे लेकिन सुअर भाग गया था। परिजनों ने घायल गीता देवी को उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है।
महिला गीता देवी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े नौ बजे घर के पास ही जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ गया है। सैकड़ों की तादाद में सुअर उनकी फसलों को भी तबाह कर रहे हैं। इस ओर कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें