फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट न होने से अधर में लटके मनरेगा कार्य

Mon, 01 Jun 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरा (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र से पर्याप्त मनरेगा बजट न मिलने के कारण पंचायतों में चल रहे विकास कार्य अधर में लटक गए हैं। टिहरा क्षेत्र में करीब एक दर्जन टैंकों का निर्माण कार्य अटका पड़ा है। टैंक के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। मनरेगा काम न होने से पंचायत प्रतिनिधियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उपमंडल धर्मपुर की चोलथरा पंचायत के तहत बन रहे पानी के टैंकों का कार्य एक वर्ष से अधर में लटका हुआ है। स्थानीय त्रिलोक चंद, पवन कुमार, हाकम चंद, करतार सिंह, विजय कुमार, संतोष कुमार, बलदेव सहित अन्य लोगों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत पेयजल टैंकों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अभी तक टैंक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

उपरोक्त लोगों ने बताया कि कुछ टैंकों का कार्य किसी के घर के आगे एवं पीछे शुरू किया गया है। प्री मानसून आने वाला है। वहीं घरों, गौशालाओं को आने वाली बरसात में खतरा बना हुआ है। लोगों ने विभाग एवं सरकार से मांग की है कि शीघ्र ही टैंकों के कार्यों को पूरा किया जाए। इस संबंध में बीडीओ धर्मपुर रविंद्र प्रकाश ने बताया कि निर्माणाधीन टैंकों के कार्यों को गति देने के लिए पात्र लोग पंचायत से संपर्क करें। जिससे प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को अंजाम दिया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें