जोगिंद्रनगर (मंडी)। उत्कृष्ठ राजीव गांधी स्मारक कॉलेज जोगिंद्रनगर के नए सत्र में पहली बार पीजीडीसीए की कक्षाएं भी शुरू होंगी। इसके लिए महाविद्यालय प्रबंधन ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीजीडीसीए की 30 सीटों के लिए विद्यार्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे में पीजीडीसीए की पढ़ाई करने के लिए क्षेत्र के विद्यार्थियों को दूरदराज क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वहीं बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एम अंग्रेजी और अर्थशास्त्र की प्रवेश परीक्षा के लिए 14 जून तक आवेदन होंगे। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से मान्यता प्राप्त इस राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी के विभिन्न विषयों की आरक्षित कुल 80 सीटों के लिए दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। 19 जुलाई तक पंजीकृत विद्यार्थियों को फीस जमा करवानी पड़ेगी। 20 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छूटे हुए पंजीकृत विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने का सिलसिला शुरू होगा। 23 से 28 जुलाई तक पोस्ट एडमिशन की काउंसलिंग पूरी होने के बाद नए सत्र की पढ़ाई शुरू होगी।