सुंदरनगर के पुंघ में मूसलाधार बारिश से मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ पेट्रोल पंप। स्रोत जागरूक
- फोटो : रीवैंप योजना के तहत पीडीनगर में तार बिछाता कर्मी।
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के पुंघ में शुक्रवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से पेट्रोल पंप ध्वस्त हो गया। समय रहते पंप मालिक ने कर्मचारियों को दूर कर पंप बंद कर दिया था।
विज्ञापन
पुंघ फोरलेन की पहाड़ी दरकने से यह मलबा पंप पर गिर गया। मलबा गिरने से पंप पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उन्हें पेट्रोल पंप पर मलबा गिरने की सूचना मिली थी। राजस्व विभाग को नुकसान के आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद